https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 20 मई 2023

चचाई में 660 मेगावाट विद्युत उत्पादन इकाई का 24 मई को मुख्यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 24 मई को चचाई में प्रस्तावित 660 मेगावाट विद्युत उत्पादन इकाई का प्रस्तावित भूमि पूजन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने चचाई स्थित कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर तायजा लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन की 24 मई को संभावित है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के 24 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने ऊर्जा नगरी चचाई में शनिवार को भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम स्थकल कलेक्टर ने चचाई बाबा कुटी के सामने स्थित मैदान की साफ सफाई और कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्था, पार्किंग आदि की व्यवस्था को देखा और आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। मानाजा रहा हैं चचाई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रस्तावित 660 मेगावाट विद्युत उत्पादन इकाई का भूमि पूजन कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...