https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 24 मई 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत,पुलिस जुटी जांच में

अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम मानपुर में बुधवार को 20 वर्षीय नव विवाहिता की जिला चिकित्सालय पहुंचने के पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में नव विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतिका का लगभग एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर के ग्राम मानपुर निवासी भारत कोल की 20 वर्षीय पत्नी माया कोल को पति एवं परिजनों द्वारा बेहोश स्थिति में उपचार हेतु बुधवार की सुबह 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां परीक्षण दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी अनूपपुर एमडी चक्रवर्ती की उपस्थिति में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर जांच प्रारंभ की गई। इस दौरान एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों के साथ मृतिका के पति एवं परिजनों से पूछताछ कर जांच की जा रही हैं। प्रारंभिक में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। पुलिस व डॉक्टर टीम के परीक्षण कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...