https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 26 मई 2023

एस्पान ग्रेनाइट खदान में पत्थर काटते बिजली की तार के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

अनूपपुर। जिले के ग्राम चाटुआ में संचालित हो ग्रेनाइट खदान में 26 मई की शाम ग्रेनाइट काटते समय बिजली की तार की चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 8 किमी की दूरी पर ग्राम चटुआ में संचालित एस्पान ग्रेनाइट खदान में ग्रेनाइट पत्थर की कटिंग के दौरान काटे जा रहे तार के टूट जाने के चलते मजदूर 34 वर्षीय राकेश बर्मन पुत्र प्यारे लाल निवासी जिला कटनी स्लीमनाबाद थाना के जुझाबल ग्राम पंचायत के ग्राम तिलहरी तार की चपेट में आ गया जिसके उसकी मौत हो गई है। राकेश बर्मन के साथ काम कर रहे हैं अन्य लोगों ने बताया कि काम के दौरान यह हादसा हुआ है जिसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई रात्रि होने कारण शव को सुरक्षित रखवाया गया है, शनिवार को परिजनों की आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है सुबह तक सभी आ जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...