https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 27 मई 2023

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दो स्थानों पर दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू द्वारा खड़ी की गई संपत्ति को बेच कर भाजपा पूंजीपति मित्रों को कर रहीं मालामाल - कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह x पंडित नेहरू बच्चों के थे चाचा नेहरू -प्रेम कुमार त्रिपाठी
अनूपपुर। कांग्रेस ने दो अलग-अलग जगहों में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि मनाई जहां पंडित नेहरू को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अनूपपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, कांग्रेस महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस कार्यालय से चंद कदम दूरी पर पूर्व नपाध्यकक्ष व प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कुछ कांग्रेस जनों के साथ स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पण्डित जवाहर लाल नेहरू को को श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू दूर दृष्टि वाले प्रधानमंत्री थे। जब उन्होंने देश की भागडोर संभाली थी, उस समय देश के सामने कई तरह की चुनौतियां थीं, जिसका सामना करते हुए उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। उन्हों ने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहां कि आज जवाहर लाल नेहरू की बुराई करने कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं। पंडित नेहरू द्वारा देश में खड़ी की गई संपत्ति को बेच-बेच कर अपने पूंजीपति मित्रों को मालामाल कर रहें है और देश के युवाओं को नफरत के कुएं में धकेल रहे हैं। कांग्रेस महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश शिक्षा, सुरक्षा और उत्पादन के रूप में सबसे पिछड़ा था। इन अभावों को दूर करने के लिए अनाज उत्पादन के क्षेत्र में पूरे भारत में सिंचाई क्रांति के लिए हर गांव के नहरों से जोड़ा गया। भाखड़ा नांगल बांध विद्युत परियोजनाओं का निर्माण और संचालन शिक्षा के लिए पूरे भारत में स्कूल विश्वविद्यालयों के बढ़ावा शिक्षा क्रांति की शुरूआत हुई जो भारत के आत्म निर्भरता के लिए आज मिल का पत्थर साबित हुआ। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजन राठौर ने कहा कि पंडित नेहरू एक युग थे, जिन्होंने नए भारत की नींव रखी थी। आज के हीं दिन 27 मई 1964 को नहरू जी सदा के लिए इस दुनियां को छोड़ कर चले गए थे। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों की ओर से चाचा नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।
पंडित नेहरू बच्चों के थे चाचा नेहरू -प्रेम कुमार त्रिपाठी पूर्व नपाध्ययक्ष व कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पण्डित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों को बहुत प्यार था इसीलिए बच्चे चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उन्होंने कहा कि 27 मई 1964 को इनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी जो मृत्युपर्यन्त प्रधानमंत्री रहें। नेहरू अपने राजनीतिक जीवन में कुल 9 बार जेल गए। 1916 में होमरूल लीग की स्थापना के अगले वर्ष 1917 में ही नेहरू लीग में शामिल हो गए और 1919 ई. में वह गाँधी जी के संपर्क में आये और यहीं से इनको एक राजनीतिक मार्गदर्शक मिला। 1920 में इन्होंने गाँधी के असहयोग आंदोलन में भी हिस्सा बने और इसी दौरान ये पहली बार गिरफ्तार किये गए और कुछ महीनो के लिए जेल गए। 1926 से 1928 तक इन्होने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में कार्य किया। 1929 में हुए कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में इन्हें अध्यक्ष चुना गया और इसी सत्र में देश के लिए पूर्ण स्वराज की मांग की गयी। 26 जनवरी 1930 को नेहरू ने लाहौर में भारत का झंडा फहराया और इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की यही कारण है कि आजादी के बाद चर्ष 1950 में इसी दिन संविधान को लागू कर गणतंत्र की स्थापना की गयी। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था और 1945 में रिहा कर दिया गया। 1944 में इन्होंने “भारत एक खोज” नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी।15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू को स्वतंत्र भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया। जो 16 वर्ष 9 माह और 13 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे जो कि प्रधानमंत्री के तौर अब तक का सबसे लम्बा कार्यकाल है। उस समय देश के आगे सबसे बड़ी चुनौती थी देशी रियासतों को भारत में सम्मलित करना जो की अंग्रेजो की नीतियों के कारण स्वतंत्र हो गयी थी। उस समय देश में कुल 562 रियासतें थी। नेहरू सरकार के विरुद्ध पहली बार अविश्वास प्रस्ताव चीन युद्ध के समय लाया गया। 1955 ई. में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में वासुदेव चटर्जी, पार्षद रियाज खान, दीपक पांडे, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, धर्मेंद्र सोनी, विनोद उर्फ गुड्डा सोनी, तोहिद खान बाबा, संजू द्विवेदी, पार्षद दीपक शुक्ला, रामाधार बैगा, संजय सोनी सरिता सोनी, दीपा सिंह, यशोदा पाटिल सहित अन्यत एवं दूसरे जगह जिलाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग रजन राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी, पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद मोहम्मद रियाज अहमद, रामाधार बैगा वरिष्ठ कांग्रेस नेता तौहीद बाबा खान, एडवोकेट संजीव द्विवेदी, संदीप गर्ग पत्रकार चैतन्य मिश्रा, हिमांशु बियानी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...