https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 22 मई 2023

बारात से लौट रहे युवक की बाईक विद्युत पोल से टकराई, मौत

बिजुरी। बिजुरी थाना अंतर्गत रविवार- सोमवार रात्रि बारात से लौट रहें 35 वर्षीय युवक कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकराने से मौंके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका अवधेश यादव पुत्र भीमसेन यादव निवासी ग्राम पचखुरा बारात में शामिल होने के लिए गया हुआ था जहां से वापस लौटते समय रविवार- सोमवार रात्रि बिजुरी थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 भवानीहां टोला के समीप दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी18 जी 7862 तेज रफ्तार होने की वजह से मोड में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराते हुए सोमवार को परिजनों को शव सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...