https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 6 मई 2023

शादी में जाने का बोलकर निकला था किशोर 3 दिन बाद नाले में मिला शव

अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह कूदना नाला में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने की सूचना कोतमा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप कर पुलिस जांच पर जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि 3 दिन पहले ही किशोर टीकम यादव की गुमशुदगी की शिकायत बिजुरी थाने पर दर्ज कराई गई थी। शनिवार की सुबह टीकम यादव निवासी नगाराबांध थाना बिजुरी का शव कूदना नाले में मिलने की सूचना मिली, जिस पर मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर किशोर इस नाले तक कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत आगे की जांच की जाएगी। ज्ञात हो कि युवक टीकम 3 मई को अपने घर से बारात बड़ी बेलिया गया हुआ था। जो अपने घर नहीं पहुंचा था। जिसकी गुमशुदगी शिकायत बिजुरी थाने में की गई थी। जहां आज किशोर का शव बरामद हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...