https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 27 मई 2023

प्रदेश में भाजपा की 18 वर्षो की भ्रष्ट सरकार के कार्यकाल में महिला उत्पीड़न मामलों में अव्वल- प्रियंका किरार

भारत को विकसित बनाने महिलाओं का योगदान परंतु उनके अधिकारों का किया जाता है हनन- रमेश सिंह
अनूपपुर कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनूपपुर। मध्यप्रदेश में पिछले 18 वर्षों से लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते क्रम में है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में लिए संकल्प के तहत प्रदेश में कहीं भी महिलाओं पर किसी भी तरह से अत्याचार होता है, तो हम और हमारी पूरी टीम वहां पहुंचकर उनकी लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। आज तक प्रदेश में महिलाओं के साथ जिस जिले में अत्याचार व दुराचार हुआ है। हमारी महिला कांग्रेस उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के पदाधिकारी वहां पहुंचकर महिलाओं के पक्ष में एफआईआर, मेडिकल ट्रीटमेंट और उनकी यथा उचित मदद करने का काम कर रहें हैं। स्वयं को मध्यप्रदेश की बहनों का भाई बोलने का ढोंग करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 18 वर्षो की भ्रष्ट सरकार के कार्यकाल में प्रदेश अब महिला उत्पीड़न मामलों में अव्वल नंबर में पहुंच चुका है। शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष प्रियंका किरार अनूपपुर राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भविष्य को मजबूत करने के लिए हम सब की यह नैतिक जिम्मेदारी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कमलनाथ के हाथ को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के विधायक को जीत दिलाकर सरकार बनाने में अपनी सहभागिता दें। जिससे प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 500 रूपये में प्रतिमाह सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। प्रत्येक महिलाओं को 1500 महीने दिलाया जा सके। साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके, बेटियां सुरक्षित हों सकें। उन्होंने जिले की महिला पदाधिकारियों से आवाहन किया कि 12 जून को जबलपुर पहुंचकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के हो रहे शंखनाद कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि आज का युग ऐसा युग है जिसमें महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिए गए हैं। आज महिलाएं विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देती है परंतु उन्हें कई बार अलग-अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है तथा उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। कार्यक्रम में कांग्रेस महिला उत्पीड़न की जिलाध्यक्ष सरिता सोनी, सावित्री त्रिपाठी, धर्मेंद्र सोनी, संजय सोनी ने भी महिला उत्पीड़न को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रीवा जिलाध्यक्ष सत्या दिवेदी, शहडोल जिलाध्यक्ष नेहा खान,सचिव रेखा सिंह, लक्ष्मी सिंह,सविता राणेर, सुमन सिंह, पूजा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनूपपुर कुंती सिंह, जैतहरी दुर्गा राठौर, कोतमा रूपा गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पाराजगढ़ नीलम सिंह, वरिष्ट उपाध्यक्षा यशोदा पारले, गंगोत्री सिंह, नीता पटेल, निक्की मिश्रा, पूजा राम, पुष्पा सिंह मूर्ती सिंह, राधा तिवारी, दुर्गा रौतेल, सहित दीपक पांडे, पार्षद रियाज अहमद, विनोद सोनी, मुन्ना सिंह, संजीव द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजन राठौर, गणपम ज़ीत सिंह, गणपत सिंह, राठौर फौजी, सत्येंद्र दुबे एवं महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...