https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

बैल के मारने से महिला मौत, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर। चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम कदम टोला में गुरूवार की सुबह घर के सामने जानवरो को चारा डाल रहीं 56 वर्षीय महिला को बैल ने सींग से मार कर घायल कर दिया जिसे परिजनों में भालूमाडा चिकित्सालय ईलाज के भर्ती कराया जहां मौत गई। फुनगा चौकी पुलिस की जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय गीता बाई पति गंगा प्रसाद केवट निवासी ग्राम कदम टोला में सुबह घर के सामने अपने जानवरो को चारा डाल रहीं तभी बगल में खड़ा एक अन्य बैल ने उस पर हमला कर दिया और सींग से गीताबाई के जांघ में मारकर घायल कर दिया, जिससे गहरी चोट आ गई और वहीं गिर गई काफी देर बाद घर के लोग सोकर उठे तो देखा कि गीताबाई बेहोस पड़ी हैं और काफी खून बह गया, घायल अवस्था में भालूमाडा चिकित्सालय ले गये जहां उपचार के बाद रेफर किया जा रहा था उसी समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुट गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...