https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

अमानत पर खयानत मामले में 7 लोगों के विरूद्ध जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

अनूपपुर। अपर कलेक्टर विकास एवं विहित अधिकारी (पंचायत) अभय सिंह ओहरिया ने पंचायत लोकधन की राशि खयानत करने के संबंध में तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत सिवनी के पूर्व सरपंच पूरन कोल पुत्र महावीर कोल व सचिव ग्राम पंचायत धनगवां (पश्चिम) विजय पटेल पुत्र सोहनलाल पटेल, तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत गुलीडांड़ के पूर्व सरपंच राममिलन शर्मा तथा तहसील राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम पंचायत अल्हवार निवासी ठेकेदार यदुवंश नायक पुत्र माखन नायक, ग्राम पंचायत सरई निवासी सुनील सिंह परस्ते पुत्र दुक्खू सिंह ठेकेदार, ग्राम पंचायत भेजरी के तत्कालीन सचिव वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत बहपुर गुलाब प्रसाद साकेत पुत्र राजबलि साकेत, ग्राम पंचायत भेजरी के तत्कालीन सचिव वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत ताली फूलचंद्र सिंह पुत्र बुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय अपर कलेक्टर विकास (विहित प्राधिकारी पंचायत जिला पंचायत अनूपपुर) में पेश किए जाने हेतु गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...