https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, से एक की मौत, 5 गंभीर

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम छातापटपर के पास दो बाईक की टक्कर से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक की मृत्यु हो गई। पांचों घायलों को पहले जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया हैं। जिले में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है,लगातार ग्राफ बढ़ा हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात जैतहरी थाना अंतर्गत दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। दोनों बाइक में तीन-तीन लोग बैठे थे। जिसमें एक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार बाईक क्रमांक सीजी 10 बीई 2774 में सवार 17 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र भवन सिंह, 21 वर्षीय राजकुमार मरावी पुत्र मुन्ना मरावी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं 21 वर्षीय वर्षीय आदित्य पुत्र सुनील मरावी की मृत्यु हो गई। तीनों ही दड़िया सिवानी थाना मरवाही छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। दूसरे बाईक में अमर सिंह गौड़, भूपेंद्र सिंह गौड़, नागेंद्र सिंह निवासी चोलना जिनको भी चोट आई हैं। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...