https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

शासकीय राशि का दुरूप्रयोग पर पूर्व सरपंच, उप सरपंच व सचिव के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के निर्देश

अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत लतार के ग्रामवासियों द्वारा निर्माण कार्यों की की गई शिकायत पर जिला स्तरीय समिति गठित कर जांच कराए जाने पर ग्राम पंचायत लतार की पूर्व सरपंच रनिया बाई, पूर्व उप सरपंच राजेन्द्र मिश्रा, सचिव ददनराम केवट द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य राशि 27 लाख 28 हजार 400 का शासन के राशि का आहरण कर दुरूपयोग किए जाने के जांच के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधितों के विरूद्ध शासकीय राशि का अवैधानिक रूप से भुगतान कर राशि गबन किए जाने में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया जाकर प्रतिवेदन तीन दिवस में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...