https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

ग्रापं बरतराई एवं धुम्मा लाडली बहना योजना के आवेदन पूर्ण कर बनी प्रदेश की पहली पंचायत

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली लाडली बहना योजना के आवेदन भरने की कार्यवाही अनूपपुर जिले में तेजी से की जा रही है। इस योजना में जिले की दो ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पात्र महिलाओं के आवेदन सभी समय- सीमा में पूर्ण कर प्रदेश में पहला स्थालन प्राप्त किया हैं। इस कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग शहडोल संभागायुक्त राजीव शर्मा तथा कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वाराकी जा रही हैं। जिसके बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत बरतराई तथा ग्राम पंचायत धुम्मा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के सभी पात्र महिलाओं के आवेदन भर दिए गए हैं। जहां ग्राम पंचायत धुम्मा में कुल महिला मतदाता 319 में योजना में पात्र 163 महिलाओं का आवेदन शत प्रतिशत समय- सीमा में पूर्ण कराया गया। ग्राम पंचायत बरतराई में कुल पात्र 261 महिलाओं का आवेदन शत प्रतिशत समय- सीमा में पूर्ण कराया गया। इस प्रयास पर संभागायुक्त राजीव शर्मा, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उषा किरण गुप्ता, ग्राम पंचायत बरतराई एवं ग्राम पंचायत धुम्मा की टीम को बधाई दी हैं। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बरतराई तथा धुम्मा मध्य प्रदेश की पहली ग्राम पंचायत हैं जहां लाडली बहना योजना के शत-प्रतिशत आवेदन अंतिम तिथि के पूर्व ही भर दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...