https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अनुपस्थित बना चर्चा का विषय

अमरकंटक में तीन आमंत्रित थे तीन मंत्री, प्रभारी मंत्री व पशुपालन मंत्री यह भी रहें अनुपस्थित अनूपपुर। मुख्यमंत्री सोमवार को अमरकंटक में आचार्य श्री विद्यासागर जी दया पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए जहां प्रदेश की तीन मंत्रियों को भी आमत्रिंत किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के तीनों मंत्रियों का अनुपस्थित चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आज अमरकंटक में आयोजित आचार्य विद्यासागर जी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। जिसमें प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह, अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री व अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह को शामिल होना था। लेकिन कार्यक्रम के 1 दिन पहले अचानक खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह का देर रात अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल को रवाना होना चर्चाओं जिले में नई चर्चा को छेड़ दिया हैं। ज्ञात हो कि खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह से कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत सीईओ मंत्री बिसाहूलाल सिंह से मुलाकात कर कार्यक्रम के लिए आमत्रिंत किया था, लेकिन मंत्री ने इस आमत्रण को नजर अंदाज करते हुए रविवार की रात भोपाल के लिए रवाना हो गए। व‍हीं आज कार्यक्रम स्थल पर तीनों मंत्रियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रहीं। चुनावी वर्ष होने के बाद भी मंत्रियों की मुख्यमंत्री से दूरी लोगों की समझ से परे है। जबकि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती नर्मदा मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दिखी उसके बाद उनका भी पता नहीं चला। ऐसा लग रहा हैं कि प्रदेश की राजनीति में कुछ नया होने वाला है। आने वाले दिनों में क्या नया गुल खिलता है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। यह पहला मौंका नहीं हैं जहां मंत्री बिसाहूलाल सिंह की शासकीय कार्यक्रम में अनुपस्थित रहें हो इसके पहले सतना में देश के गृहमंत्री की उपस्थित में कोल समाज के कार्यक्रम में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनुपस्थित रहीं। अब जबकि यह खाद्य मंत्री के गृह जिले का कार्यक्रम था इसमें भी अनुपस्थित लोगो के बीच नये राजनैतिक समीकरण की ओर इशारा कर रहा हैं। यह भी जग जाहिर हैं कि अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना व खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बीच सबकुछ ठीक न‍हीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण

नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा  अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...