https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

पुलिस पर आरोप: आईपीएल सट्टबाजी में लेनदेन व प्रमुख सरगना को छोड़ देने पर 2 प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

अनूपपुर। जिला मुख्यालय में 7 अप्रैल को आईपीएल क्रिकेट को लेकर सट्टेबाजी हो रही थी। कोतवाली पुलिस के द्वारा इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें लोकेश जगवानी तथा रत्नेश जगवानी से रुपयों का लेनदेन तथा सट्टेबाजी के प्रमुख सरगना को छोड़ देने के आरोप पुलिस अधीक्षक ने दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच करते हुए विभागीय कही गई हैं। जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय में 7 अप्रैल को आईपीएल क्रिकेट को लेकर सट्टेबाजी हो रही थी। कोतवाली पुलिस के द्वारा इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें लोकेश जगवानी तथा रत्नेश जगवानी का नाम सामने आया। इस कार्रवाई में पुलिस पर पैसे के लेनदेन आरोप लगने लगे थे। रुपयों का लेनदेन तथा सट्टेबाजी के प्रमुख सरगना को छोड़ देने के आरोप की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी अनूपपुर से मामले की जांच भी कराई जा रही है। जिसमे 7 अप्रैल की घटना के 10 दिन बाद कोतवाली में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव तथा विकास दहायत को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन अटैच कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामले में दोनों की लापरवाही सामने आई है। वहीं जांच के पश्चात दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच कराए जाने के बाद भी पुलिस अधीक्षक द्वारा कही गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...