https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

जो दूसरे को जीते वो वीर और जो खुद को जीते वो महावीर, , मुझे आचार्य श्री में भगवान महावीर स्वामी के हुए

मुख्यमंत्री आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं मॉ नर्मदा का किया दर्शन अनूपपुर। अर्थ-काम और मोह-माया में फंसे करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग आचार्य श्री दिखा रहे हैं। आचार्य श्री भगवान महावीर के मार्ग पर जाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हम आचार्यश्री के अपने नेत्रों से दर्शन कर पा रहे हैं। सनातन धर्म की परंपरा और भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने के लिए आचार्यश्री जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं। कोई अन्यथा न ले मुझे आचार्यश्री में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन होते हैं। जो दूसरे को जीते वो वीर और जो खुद को जीते वो महावीर है। जैन साहब कहने से कोई जैन नहीं होता। जैन बनने के लिए इंदियों को जीतना पड़ता है, तब जितेन्द्रिय बनते हैं। आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया है जैन। मैं तो कहता हूं सभी को जैन बनना चाहिए। खुद को जीतें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 अप्रैल को आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान एवं वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थ-काम और मोह-माया में फंसे करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग आचार्य श्री दिखा रहे हैं। आचार्य श्री भगवान महावीर के मार्ग पर जाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
मॉ नर्मदा से लिया आशिर्वाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक पहुंच कर मॉ नर्मदा उद्गम में पहुंचकर मॉ नर्मदा के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशिर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती साथ रहीं। ज्ञात हो कि नौरात्रि के पूर्व से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अमरकंटक में साधना कर रहीं हैं।
सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर में दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक पहुंचने के बाद सबसे पहले सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर पहुंचकर भगवान आदिनाथ के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही आचार्य श्री विद्यासागर के दर्शन कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा यहां स्थापित किए गए एक हजार प्रतिमाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
हैलीपैड पहुंचने पर सांसद सहित अधिकारियों ने किया स्वागत इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हैलीपैड पहुंचने पर सांसद हिमाद्री सिंह, शहडोल संभागायुक्तत राजीव शर्मा, एडीजीपी शहडोल दिनेश चंद्र सागर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कुलपति इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संजीवनी अस्पताल में डेंगू से युवक की मौत,डेंगू के 5 मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती

चार मरीज हैदराबाद से तो दो मरीज पुणे से लौटे थे वापस  अनूपपुर। जिला चिकित्सापलय अनूपपुर में डेंगू के 5 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 1 डेंगू ...