https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 12 अप्रैल 2023

27 नग मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार

अनूपपुर। पुलिस चौकी फुनगा बुधवार की शाम फुनगा होते हुये शहडोल की ओर जा रहें ट्रक जिसका क्रमांक यूपी 90 ए टी 3151 में मवेशी जाने की सूचन पर कार्यवाई करते हुए वाहन से 27 भैसों 5 लाख 40 हजार रूपये की बरामदगी की एवं ट्रक को जप्त किया गया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि बुधवार को‍ पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि केशवाही जिला शहडोल की ओर फुनगा होते हुये ट्रक क्रमांक यूपी 90 एटी 3151 जिसमें पडा और भैसो को भर के ले जा रहा है। सूचना पर धुरवासिन अंडर ब्रिज के पास ट्रक को रूकवा गया,वहीं मौके से चालक फरार होने कामयाब रह। ट्रक की तलाशी लेने पर 10 भैस और 17 नग पडा ठूंस ठूंस कर भरे थे, जिन्हें सुरक्षित करते हुये पुलिस ने निगरानी में रखवाया,जिसकी कीमत 5 लाख 40 हजार रूपये एवं ट्रक कीमत 35 लाख को जप्त किया गया। कुल कीमत 40 लाख 40 हजार रूपये है। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, आरक्षक राकेश कनाशे सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...