https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 11 अगस्त 2018

कटार से लोगों को धमकाने पर आरोपी को कारावास



अनूपपुर। नगरपालिका अनूपपुर के पटौराटोला एमपीईबी तिराहे के पास लोहे की कटार लेकर राहगीरो को चमकाने तथा पुलिस की गिरफ्तारी के उपरांत न्यायालय में पेश किए गए आरोपी जग्गी उर्फ जगदीश प्रसाद पिता कल्याणदास राठौर के जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश सिंह ने खारिज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि घटना ९ अगस्त की है, जहां आरोपी कटार लेकर आते-जाते लोगों को दिखाकर डरा रहा था। जिसे पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...