https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपंन



विजेता टीम जायेगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में
अनूपपुर। स्वसहायता भवन में ३१ जुलाई कों मध्यप्रदेश  पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है प्रतियोगिता में जिलें के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के ४८० छात्र-छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता दो चरण में हुई प्रथम चरण में लिखित परीक्षा हुई जिसके फलस्वरूप छ: टीमों का चयन द्वितीय चरण के प्रतिस्पर्धा के लिये हुआ। इन समस्त टीमों के प्रतिभागियों को पर्यटन विभाग प्रदेश अंतर्गत पर्यटन स्थलों का भ्रमण करायेगा। प्रतियोगिता में आर.सी.इग्लिश मीडिया स्कूल चचाई, ग्रीन लैण्ड पब्लिक स्कूल कोतमा एवं शा.उत्कृष्ट उ.मा. स्कूल कोतमा के छात्र एवं छात्रा विजेता रहे एवं शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, सरस्वती उ०मा० विद्यालय कोतमा, तथा सरस्वती उ०मा० विद्यालय अनूपपुर के प्रतिभागी उपविजेता रहे। आर.सी स्कूल चचाई के सौरव कुमार समन, असमित कुमार पनिका और प्रिंयश नामवेद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित हुये है। प्रतियोगिता में म०प्र० टूरिज्म प्रबंधक मोहन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी यू.के.बघेल, महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा, क्विज मास्टर संजय मिश्रा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...