https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

अवैध बोल्डर परिवहन करते डम्फर जब्त



अनूपपुर। कोतवाली थानांतर्गत ग्राम सकरा में अवैध बोल्डर परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 1845 को खनिज निरीक्षक सुरेन्द्र पटले ने जब्त करने की कार्रवाई की, जिसे जब्ती के उपरांत कलेक्टर परिसर में खड़ा कर मामले में जांच प्रतिवेदन कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया। बताया जाता है कि बोल्डर भरे डम्फर के परिवहन के दौरान क्षेत्र भ्रमण में जा रहे खनिज निरीक्षक सुरेन्द्र पटेल ने वाहन चालक को वाहन रोककर परिवहन सम्बंधित कागजात की मांग की, जहां कोई भी दस्तावेज नहीं होने पर निरीक्षक ने वाहन को जब्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...