https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 मार्च 2018

अवैध बिक्री के लिए रखे १२ पाव देशी शराब सहित एक गिरफ्तार

कोतमा। थाना कोतमा अंतर्गत ग्राम निगवानी के गलैयाटोला मे निवास करने वाली लालमनी जायसवाल पति स्व. मूसेराम जायसवाल उम्र ५७ वर्ष के पास से पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे १२ पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर कार्यवाही करते हुए धारा ३४ ए  के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गलैया टोला में निवास करने वाले लालमनी जायसवाल अपने घर के बाहर बैठ अवैध तरीके से शराब बेच रही है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से १२ पाव देशी प्लेन शराब कीमत लगभग ६०० को जब्त कर कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नहाने नदी में कूदा युवक गहरे पानी में हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम कल पुन: करेंगी खोजबीन

जीजी- साले नदी में नहाने आये थे, कुछ दिन पूर्व ससुराल आया था युवक अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौह...