https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 मार्च 2018

अधिकारों के संरक्षण के साथ साथ उपभोक्ता की समृद्घि है शासन का लक्ष्य- अपर कलेक्टर

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित की गयी कार्यशाला

अनूपपुर। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार मे कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे अपर कलेक्टर डॉ आर.पी. तिवारी ने कहा उपभोक्ता के अधिकारों के संरक्षण के साथ साथ उपभोक्ता की समृद्घि एवं खुशहाली शासन का लक्ष्य है। उपभोक्ता का हित सदैव सर्वोपरि है और रहेगा, इसी ध्येय को पुन: याद करने एवं उपभोक्ताओं को उनके हितो और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस हर साल मनाया जाता है एवं इस कार्यशाला को आयोजित करने का यही लक्ष्य है। कार्यशाला का शुभारंभ अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी.तिवारी, उपभोक्ता फोरम के सदस्य दुर्गा पवार, अरुण प्रताप सिंह, जिला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल रहे। सदस्य अरुण प्रताप सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि अपने अधिकारो को सुनिश्चित करने के लिए अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होना भी आवश्यक है। आपने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम १९८६ के बारे मे बताते हुए कहा कि वह व्यक्ति जो अपने उपयोग के लिए समान अथवा सेवा का क्रय करता है वह उपभोक्ता है, उसे सुरक्षा, जानकारी, चुनाव,सुनवाई, क्षतिपूर्ति एवं उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार है। सेवाओं, सामानो के संबंध मे असंतुष्टि होने पर शिकायत करने की प्रक्रिया कीे जानकारी दी। शिकायत दर्ज करने के लिए वकील की भी आवश्यकता नहीं है। राहत के बारे में जानकारी देते हुए दुर्गा पवार ने दी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने मानक उत्पादो की पहचान, पैकेज मे राखी वस्तुओं पर अनिवार्यत: उपलब्ध जानकारियों एवं अधिकतम खुदरा मूल्य के संबंध मे जानकारी दी। कार्यशाला मे सहायक आपूर्ति अधिकारी योगेंद्र तिवारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबन्धक विख्यात हिंडोलिया, अधिवक्ता हनुमानशरण तिवारी, उमेश राय सहित सहकारी समिति प्रबन्धक, विभागीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग एवं जिले के प्रबुद्घ नागरिक उपस्थित थे। कार्यशाला के आयोजन मे खाद्य विभाग के अशोक अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दो स्थानों आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित चार मवेशियों की मौत, एक ग्रामीण घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक एवं राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने कई लोग घायल हो हुए वही...