अनूपपुर। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी
कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा तिराहे के पास १९ फरवरी से अपनी
दो सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कॉलीन पर बैठे है। जहां शासन द्वारा मांगे नही
माने जाने के बाद 20
वें दिन सरकार की सद् बुद्धि देने अनशन स्थल पर पूजा अर्चन कर यज्ञ का आयोजन किया
गया। वहीं 10
मार्च को आशा, ऊषा
एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन अनूपपुर द्वारा भी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर
धरने पर बैठ गई। आशा, ऊषा
एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन अनूपपुर के जिलाध्यक्ष सम्पतिया राठौर ने बताया कि
आशा, ऊषा
एवं सहयोगिनी की नियुक्ति प्रदेश शासन ने करवाई है, जहां आशा व सहयोगिनी पूरी लगन एवं
निष्ठा पूर्वक कार्य कर रही है। लेकिन सरकार उन पर किसी तरह का ध्यान नही दे रही
है। वहीं प्रमुख मांगा में आशा एवं सहयोगिनी कर्मचारी को शासकीय कर्मचारी की
मान्यता दिए जाने, आशा
कार्यकर्ता को प्रत्येक गांव आरोग्य केन्द्र में नियुक्ति किए जाने, आशा सहयोगिनी को 15 हजार एवं आशा कार्यकर्ता
को 10
हजार मान देय पर अतिशीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है। वहीं आशा, ऊषा एवं सहयोगिनी
कार्यकर्ताओ के हडताल पर चले जाने से तीन दिवसीय पलस पोलियो अभियान पर लक्ष्य
प्राप्त करने पर प्रभाव पड़ेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें