अनूपपुर। प्रधानमंत्री नगरीय आवास योजना
के तहत चयनित हितग्राहियों के आवास सालभर से नहीं बन पाने से नाराज नपा वार्ड
क्रमांक २ पार्षद पुरूषोत्तम चौधरी ने मंगलवार ६ मार्च को नपा सीएमओ आशीष शर्मा को
ज्ञापन सौंपा। जिसमें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारी एक सप्ताह में चयनित
हितग्राहियों का पैसा नहीं भुगतान करते है तो वे समस्त हितग्राहियों के साथ
नगरपालिका कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगरपालिका
अधिकारियों की होगी। सौंपे गए ज्ञापन में पार्षद ने आरोप लगाया कि लगभग १ साल
पूर्व चयनित हुए ४५० हितग्राहियों में किसी को पहली, किसी को दूसरी किश्त तो किसी को
तीसरी किश्त की राशियां वितरित की गई। लेकिन तीनों की किश्तों में अबतक किसी भी
हितग्राही को २.५०००० (ढाई लाख)रूपए अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। आवास योजना के
लाभ में हितग्राहियों ने अपनी पुरानी झोपडिय़ा तोड़ मकानों की दीवार खड़ी कर दी।
लेकिन सालभर बाद भी हितग्राही अपना मकान तोड़कर किराए के मकान में शरण लिए हुए
हैं। यह सब लापरवाही नगरपालिका अधिकारी व कर्मचारियों की वजह से हुआ है। वहीं
सीएमओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें