https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 7 मार्च 2018

कुएं में गिरने से मौत युवक की मौत

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम किरर में स्थित कुएं में गिरकर १८ वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ७ मार्च की सुबह ग्राम किरर में स्थित कुएं में राजकुमार यादव पिता नत्थू यादव उम्र १८ का शव कुएं में तैरता पाया गया, जिसके बाद ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नहाने नदी में कूदा युवक गहरे पानी में हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम कल पुन: करेंगी खोजबीन

जीजी- साले नदी में नहाने आये थे, कुछ दिन पूर्व ससुराल आया था युवक अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौह...