https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

बिजली बकाया जमा न करने पर 3 दर्जन लोगो की विद्युत कनेक्शन काटा

कोतमा। विद्युत विभाग कोतमा द्वारा बिजली बिल जमा नही करने पर मुहिम चलाते हुए 36 उपभोक्ताओ से 8 लाख से ज्यादा का बकाया राशि शेष होने पर विद्युत लाईन काटते हुए जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए गए। वहीं इस अभियान के दौरान साढे 3 लाख रूपए जमा कराया गया। सहायक अभियंता सुशील यादव एवं व्हीके धुर्वे ने बताया कि उच्च अधिकारियो के निर्देशन मे बकायादारो से वसूली एवं डिफाल्टरो के खिलाफ बिजली काटे जाने का अभियान चलाया गया जिसके तहत 15 एवं 16 मार्च को वार्ड 9 एवं 10 विकास नगर, बस्ती, बाजार सहित जमुना कालरी मे भी उपभोक्ताओ के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं विद्युत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर के लहसुई गॉव मे भी बिजली चोरी करने एवं लाखो के बकाया पर टीम बनाकर दबिश दी गई जिसके बाद कई लाईनो को काटते हुए बकायादारो को बिल जमा करने का नोटिस भी दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...