मंगलवार, 21 मार्च 2023
रिश्ते हुए तार-तार: मामा ने भांजी को पहले पिलाई शराब फिर दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने दो के खिलाफ किया मामला दर्ज, एक गिरफ्तार, एक तलाश
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मामा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर भांजी को पहले शराब पिलाई और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मॉ की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुये 21 मार्च को एक आरोपित 34 वर्षीय पूरन लाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरा आरोपित मामा अब भी फरार है।
महिला थाना प्रभारी अनूपपुर ज्योति शुक्ला ने बताया कि 20 मार्च को पीड़िता की मॉ ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 31 वर्षीय पुत्री जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 18 मार्च की शाम लगभग 6 बजे उसके कमर में दर्द होने पर वह मालिश करवाने अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में जाने के लिये निकली थी। जहां रास्ते में उसे दूर के रिश्ते में लगने वाले मामा अपने एक अन्य साथी के साथ मिले। जहां दोनो ने उसे कमर की मालिश करवाने के नाम पर अपने साथ ले गये और उसे जमकर शराब पिलाते हुये दोनो लोगो ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता देर रात शराब के नशे में बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। जहां पीड़िता की मॉ ने उसकी हालत देखकर उससे पूछताछ की, पीड़िता ने बताया कि उसके मामा और उसके एक अन्य दोस्त ने उसे पहले शराब पिलाई और उसके बाद दोनो ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला थाना प्रभारी अनूपपुर ज्योति शुक्ला ने बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा घटना दिनांक को उसे इतनी शराब पिलाई गई थी कि उसे घटना स्थल के संबंध में कुछ याद है। पीड़िता ने पुलिस को तीन अलग-अलग जगहों पर ले गई थी। जिसके बाद तीनों ही स्थलों के निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस दुष्कर्म के दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें