शनिवार, 25 मार्च 2023
आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी हुए अस्वस्थ्य भक्तों में निराश,चिकित्सकों ने बताया बेहतर
गजरथ महोत्सव के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा, मुनियों ने दिया प्रवचन
अनूपपुर। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज 21 मार्च को नौ दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 2023 में अमरकंटक पहुंचें साथ में निर्यापक श्रमण मुनिश्री, प्रसाद सागर जी महाराज, चंद्रप्रभ सागर जी महाराज, निरामय सागर जी महाराज अमरकंटक पहुंचे। वहीं शुक्रवार को श्री विद्यासागर जी के अस्वस्थ्य होने के चलते आहार भी ग्रहण नही किया। आचार्य श्री विद्यासागर जी के आस्वस्थ्य होने से अमरकंटक पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं निराश हैं। शाम को प्रवचन में भी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज नहीं आये। आज से गजरथ महोत्सव भी शुरू हो रहा हैं।
नवरात्रि प्रारंभ होने साथ ही अमरकंटक में पूर्व मुख्यामंत्री उमा भारती भी हैं जहां नवरात्र में एकांत में रह कर मॉ की अराधना कर रहीं हैं। शुक्रवार की शाम पूर्व मुख्युमंत्री को कमर में दर्द की शिकायत के बाद जिला मुख्या लय से अवश्यखक उपकरण व दवाईया भेजी गई थी। अब स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा हैं।
पवित्र नगरी अमरकंटक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 2023 में पहुंचें आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी मौसम में बदलाव एवं थकावट की वजह से तबीयत खराब होने के चलते आहार ग्रहण नही किया था। जानकारी के अनुसार आज आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने कुछ देर के लिए भक्तों को दर्शन दिए एवं आहार भी ग्रहण किए हैं। आचार्य विद्यासागर जी महाराज 21 मार्च को अमरकंटक पहुंचे थे। जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था। पिछले 2 दिनों से उनके अस्वास्थ्य होने की जानकारी से खबर के बाद फिलहाल अभी स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा हैं। 24 मार्च को होने वाले कार्यक्रम एवं आज सुबह भी किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। जानकारी अनुसार शुक्रवार को आस्वस्थ्य होने के कारण आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, शनिवार की सुबह थोड़ा अहार ग्रहण करने के बाद बाहर निकले थे। अमरकंटक में लगातार बारिश से आज होने वाली कलश यात्रा कुछ देर के निए बाधित हुई।
छत्तीसगढ़ से मंगाई दवाइयां
गुरुवार शाम से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्होंने शुक्रवार शाम को आहार में खिचड़ी ली थी। इसके बाद से आचार्यश्री के पेट में दर्द होने लगा। आचार्य विद्यासागर महाराज की आयुर्वेदिक दवाइयां अमरकंटक में नहीं मिली। इस कारण छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से दवाइयां मंगाई जा रही हैं। आचार्यश्री का स्वास्थ्य खराब होने से भक्तों में भी चिंतित हैं।
तेज बारिश के कारण देर निकली कलश यात्रा
शनिवार से गजरथ महोत्सव शुरू हो रहा है। यह 9 दिन तक चलेगा। हालांकि तेज बारिश की वजह से कलश यात्रा करीब दो घंटे बाद शुरू हुई। यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होनी थी। इसके बाद यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां आचार्यश्री के लिए भी आसन रखा गया था, लेकिन आचार्यश्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। प्रथम दिन आज सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक में श्री 1008 पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में ध्वजारोहण का कार्यक्रम के बाद नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे 5 रथों में इन्द्रथ इंन्द्र णी सवार रहें इनके पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रहीं थी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थधल पर पहुंच कर समाप्तं हुई। जहां जैन मुनियों का प्रवचन आरंभ हुआ।
मुख्य चिकित्साक एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने बताया कि आचार्य श्री के पेट में दो दिनों से दर्द होने की शिकायत रही है। जिसके कारण दो दिनों से उन्हो ने आहार ग्रहण नही किया है। वहीं उनके उपचार के लिये शहडोल मेडिकल कॉलेज एवं अनूपपुर के चिकित्साको की भी एक टीम पहुंच चुकी है। जो उनके स्वस्थ्य पर नजर रखी हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण
नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...

-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें