गुरुवार, 30 मार्च 2023
स्थानांतरित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक हुए भारमुक्त
अनूपपुर। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिले से स्थानांतरित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षकों को स्थानांतरित जिलों के लिए एक तरफा भारमुक्त बुधवार को कर दिया।
2 तहसीलदार हुए भारमुक्त
तहसीलदार टेसूराम नाग के जिला उमरिया, तहसीलदार भागीरथी लहरे के जिला शहडोल स्थानांतरण होने पर संबंधित तहसीलदारों को स्थानांतरित जिलों हेतु भारमुक्त किया है।
3 नायब तहसीलदारों भारमुक्त
नायब तहसीलदार भावना डेहरिया के जिला शहडोल, नायब तहसीलदार नीलेश कुमार सिंह व दीपक कुमार तिवारी के जिला रीवा में प्रभारी तहसीलदार पद के लिए स्थानांतरण होने पर स्थानांतरित जिलों हेतु भारमुक्त किया है।
8 सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख संदीप कुमार बघेल तथा शिवषंकर मिश्रा जिला शहडोल, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कन्हैयादास पनिका के जिला उमरिया में प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख उपेन्द्र कुमार द्विवेदी के जिला उमरिया, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शिववकुमार सिंह के जिला देवास, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख नरेश कुमार सोनी व विष्णु प्रसाद प्रजापति के जिला शाजापुर, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख लक्ष्मीकांत शर्मा के जिला मंदसौर में प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख पद के लिए स्थानांतरण होने पर स्थानांतरित जिलों हेतु भारमुक्त किया है।
10 राजस्व निरीक्षक भारमुक्त
राजस्व निरीक्षक राम सिंह धुर्वे, विमला सिंह, कौषल सिंह, संतोष चौधरी तथा विनोद कुमार वर्मा के जिला उमरिया, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद माझी के जिला सतना, राजस्व निरीक्षक बालमीक प्रसाद साकेत, धनकुंवर टोप्पो के जिला सीधी, राजस्व निरीक्षक द्वारिका प्रसाद दहायत व रमाकांत तिवारी के जिला रीवा में प्रभारी नायब तहसीलदार पद के लिए स्थानांतरण होने पर स्थानांतरित जिलों हेतु भारमुक्त किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें