https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 27 मार्च 2023

भाममो ने सुषमा स्वराज सम्मान में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं का किया सम्मान

अनूपपुर। सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही महिलाओ को भाजपा ने नेत्री स्व.सुषमा स्वराज के सम्मान में सम्मानित करने का निर्णय प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया द्वारा लिया था, जहां 27 मार्च अनूपपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे एवं महिला मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया द्वारा 15 महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उर्मिला कटारे, सुनीता सिंह, रूपमती सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा उपस्थिति रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा कन्या पूजन किया। जिसमें अंजली कंजरकर जागृति महिला मंडल हसदेव क्षेत्र, कीर्ति बघेल अनुविभागीय (पुलिस) अधिकारी अनूपपुर, प्रियंका सोनी, सीमा विश्वास, वंदना खरे, पूनम सोनी, राजकुमारी रूपाली विश्वकर्मा, मायावती मोगरे,कौशल्या बाई, नीतू रजक, मुस्कान पाठक तथा अन्य महिलाओं को सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को साल श्रीफल स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि हमारे देश में 50% महिलाएं जिनका योगदान देश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं। महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, एक नई योजना लाडली बहना योजना जिसके माध्यम से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आएगा इस योजना का भी शुभारंभ किया जा चुका है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि खरे ने बताया कि देश के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाली महिलाओं के सम्मान की चिंता भाजपा सरकार निरंतर करती आ रही हैं, इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सुषमा स्वराज पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उन महिलाओं का सम्मान हम कर रहे हैं जो सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपनी भूमिका अदा कर रही हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुषमा स्वराज के कार्यों को हम भुला नहीं सकते हैं। उन्होंने जो दिशा समाज और देश के लिए दिया और भारत माता की सेवा में उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया तथा देश विदेश में भारत की आन बान शान की चिंता की और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया वह सदैव यादगार रहेगा, हमारी सरकार माताओं बहनों के लिए अनेक योजनाएं लागू की है 50% की भागीदारी हर क्षेत्र में महिलाओं की भाजपा ने सुनिश्चित की है। जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आज सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए नवरात्र के अवसर पर हुए आयोजन में पहुंची महिलाओं को सुषमा स्वराज के जीवन शैली के बारे में और भारत का नाम ऊंचा करने में सुषमा स्वराज की भूमिका से सभी को अवगत कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण

नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा  अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...