रविवार, 12 मार्च 2023
इगाराजवि अमरकंटक में छात्रों के साथ घटित घटना में पुलिस ने प्रकरण किया पंजीबद्ध
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक प्रकरण में रविवार की रात 10 बजे अनूपपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि छात्रों के कथनों के आधार पर थाना अमरकंटक में अपराध की धारा 294,323,506, 34 ताहि, सुरक्षा गार्ड रामेश्वर मांझी, सुरक्षा सुपरवाइजर छविलाल मेहरा एवं वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
ज्ञात हो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में 10 मार्च की सायं छात्रावास के चार लड़के विश्वविद्यालय स्थित पानी की टंकी में अपना वीडियो बनाने के लिए चढ़े थे। जिन्हें देखकर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड के द्वारा नीचे उतरने के लिए कहा गया। जिस पर टंकी पर चढ़े चारों छात्र नीचे उतर आए। सुरक्षा गार्ड के द्वारा चारों लड़कों से अपने आईडी कार्ड प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जिस पर छात्रों ने अपना आईडी कार्ड प्रस्तुत नहीं किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के मध्य वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई एवं छात्रों तथा सुरक्षा गार्ड रामेश्वर मांझी सुरक्षा सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह एवं छविलाल मेहरा के मध्य धक्का-मुक्की मारपीट एवम गाली गलौज की घटना घटित हुई।
एसपी अनूपपुर जितेंन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस ने घटना के उपरांत चारों छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जो सामान्य है, चारों छात्र का स्वास्थ्य सामान्य होकर अभी विश्वविद्यालय छात्रावास में स्वस्थ हैं। छात्रों के मेडिकल परीक्षण एवं कथनों के आधार पर थाना अमरकंटक में अपराध की धारा 294,323,506, 34 ताहि, सुरक्षा गार्ड रामेश्वर मांझी, सुरक्षा सुपरवाइजर छविलाल मेहरा एवं वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आवेदक छात्रों की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए समुचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें