https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 26 मार्च 2023

शहीद के बेटे को संसद से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण- कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह

राहुल के समर्थन में अनूपपुर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आंदोलन
अनूपपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। अनूपपुर मे कांग्रेस ने रविवार 26 मार्च को निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में गाँधी प्रतिमा के सामने जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्वभ में सत्याग्रह आंदोलन किया है। जिसमें कोतमा व पुष्पहराजगढ़ विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहें। संसद से सड़क तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा- जिलाध्यक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरीके से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म की गई है। इसी के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन पर है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न और शहीद के बेटे को इस प्रकार से संसद से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी ने अडाणी के खिलाफ आवाज उठाई 20 हजार करोड़ का कंपनियों में निवेश किए इसको लेकर सवाल पूछे उसको रोकने के लिए पहले तो संसद चलने नहीं दी। संसद में बार-बार बोलने की कोशिश की तो उनकी सदस्यता खत्म कर दी। राहुल गांधी के पक्ष में देश की जनता को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे भारत में जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह किया जा रहा है। कांग्रेस गांधी के चिन्हों के अनुसार संघर्ष करती रहेगी। अब संसद से सड़क तक हम संघर्ष करेंगे। लोकतंत्र खत्म करने पर तुली भाजपा- कोतमा विधायक कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में तुली हुई है। कांग्रेस इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के घोटालेबाजों पर सवाल उठाए तो उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा- देश में बोलने वालों की आवाज को दबाया जाता है। वर्तमान सरकार जो पूर्व में भी इस समय अंग्रेजों का राज थ। उस समय जब कांग्रेस पार्टी के लोग सभी स्वतंत्रता दिलाने में लोकतंत्र कायम करने में लगे हुए थे। उस समय भी इस पार्टी के लोगों द्वारा अंग्रेजों का साथ दिया जाता था। सत्ता में आने के बाद अपने व्यापारी मित्र को लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है- पुष्पराजगढ़ विधायक पुष्पराजगढ़ विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी ने जिस तरीके से सदस्यता खत्म की है यह लोकतंत्र की हत्या है। ऐसा उदाहरण पहली बार हो रहा है। राष्ट्रीय नेता और पार्टियों को खत्म करने काम बीजेपी कर रही है। गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस हिंसा में विश्वास नहीं करती है। हम सत्याग्रह के माध्यम से भाजपा को चेताएंगे। भारत देश में तानाशाही की ओर आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र में खतरे में है और इसको बचाने के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठा रहे है। सत्याग्रह कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मो अहसान अली, जीवेन्द्र सिंह, मयंक त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद रियाज खान,उ मेश राय, अखिलेश सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष राम सजीवन गौतम, पप्पू चॉकेठी, मनोज पटेल, गुलाब पटेल, सेवा दल संतोष राठौर, राजन राठौर, भूरा यादव, रामाधार बैगा, मनीष भोजवानी, मो नजीर, संजय सोनी, मो समीम, मो सहबाज, सचिन पटेल सहित बड़ह संख्याय में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...