https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 31 मार्च 2023

पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

अनूपपुर। भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दारसागर के गंभीरवा टोला में पिकअप वाहन की ठोकर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम पश्चात शव सौंप दिया। जानकारी गुरुवार को मृतक नोहर सिंह पुत्र मना सिंह निवासी छाता पटपर जैतहरी अपनी दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 65 एम ए 7579 से रिश्तेदारी में जवा विसर्जन के लिए ग्राम चोड़ी आया हुआ था। रात्रि 10 बजे अपने जीजा के यहां से ग्राम बरबसपुर जाने के लिए निकला। दारसागर के गंभीरबा टोला के समीप रात्रि 10 से 12 बजे के मध्य अनियंत्रित पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1727 के चालक ने उसे ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब मृतक नोहर सिंह अपने जीजा के यहां नहीं पहुंचा तो जीजा चरण सिंह निवासी बरबसपुर उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस के साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन को जप्त करते हुए मर्ग कायम कर चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं शुक्रवार को परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम पश्चात शव सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...