https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

अवैध शराब परिवहन करते मुकेश गिरफ्तार

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिना नंबर की दो पहिया वाहन स्कूटी में अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए आरोपी मुकेश पिता सीताराम उम्र 26 वर्ष निवासी पन्ना हाल निवास चचाई को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे ने बताया कि मुकेश राय को बकान नदी पुल के पास से स्कूटी को रोका गया, जहां जांच के दौरान स्कूटी में 23 पाव एवं 12 हाफ अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...