https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 2 जुलाई 2018

खमरौध में गुणवत्ताविहीन सीसी सड़क का कराया जा रहा निर्माण

कोतमा। जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत खमरौध में पंच परमेश्वर योजना के तहत ५ लाख २४ हजार रुपये की लागत से सीसी सडक का निर्माण कराया जा रहा है, जहां निर्माण एजेंसी द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कार्य न करा गुणवत्ताविहीन कार्य कराया जा रहा है। वहीं निर्माणाधीन स्थल पर ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन कार्य से संबंधित किसी भी तरह का सूचना पटल नहीं लगाया गया। वहीं मस्टर रोल में फर्जी हाजरी भरने के उद्देश्यों को लेकर स्थल पर मस्टर रोल में मजदूरों की हाजरी नहीं भरी जाती। वहीं गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य करा सरपंच, सचिव मिलीभगत कर शासन के पैसे की बंदरबाट की जा रही है। पूर्व में भी जनपद कोतमा के सीईओ से ग्राम पंचायत खमरौध में कराये गये निर्माण कार्य पर जारी मस्टर रोल में फर्जी नाम भरने की शिकायत की गई। शिकायत के बाद जॉच कमेटी बनाई गई। लेकिन आज दिनांक तक सरंपच सचिव के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नही की जा सकी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...