https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

रेलवे पटरी पार करने के दौरान कॉलरी कर्मचारी की गिरकर हुई मौत



अनूपपुर अनूपपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 3 बीच के बीच सुबह 10.30 बजे छूटने वाली अनूपपुर-चिरमिरी सवारी गाड़ी पकडऩे के लिए पटरी पार रहे कॉलरी कर्मचारी 48 वर्षीय खेदारू राम पिता स्व.रामस्वरूप राम निवासी भभुआ बिहार हाल मुकाम अमलाई का पैर अचानक  किसी पत्थर की ठोकर से लडख़ड़ा गया और वह मुंह के बल पटरी किनारे रखे पत्थर पर जा गिरा, जिसमें उनकी मौके पर मौत हो गई। खेदारूराम को छोडऩे अनूपपुर रेलवे स्टेशन आए दोनों बेटों ने आनन फानन में उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। मृतक अमलाई स्थित बंगवार मानईस कॉलरी में बेड ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, जहां मंगलवार की सुबह किसी जरूरती दस्तावेज के लिए अनूपपुर से बिजुरी जा रहा था। मृतक के बड़े बेटे संजय कुमार राम ने बताया कि पिता के साथ रेलवे स्टेशन आने पर पता चला कि ट्रेन छूटने की तैयारी में थी, जिसे देखते हुए खेदारू राम ओवरब्रिज के बजाय सीधे पटरी पार प्लेटफार्म 03 पर खड़ी ट्रेन तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन अभी वह प्लेटफार्म क्रमंाक 1 से उतरकर उससे सटी रेलवे ट्रेक की पटरी पार कर मेन लाईन पटरी पार करना चाह रहा था, तभी उसके पैर किसी पत्थर से टकरा गए तथा वह लडख़ड़ाता हुआ मुंह के बल सीधे पटरी की ओर जा गिरा, जहां पटरी किनारे रखे पत्थर पर उसके सिर लगे और सिर का अगला हिस्सा पत्थर की नोक में जख्मी हो गया। रक्त के अधिक बहाव के साथ ब्रेन हेम्ब्रेज हो जाने के कारण तत्काल उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...