https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

अलग अलग क्षेत्रों के दो लोगों को सर्प ने डंसा, हालत गम्भीर

अनूपपुर जिला अस्पताल में 2 जुलाई की शाम जहरीले सर्प डंस के प्रभाव में दो लोगों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें अनूपपुर निवासी 17 वर्षीय धनराज सिंह पिता बंधु सिंह को सोमवार की शाम घर के बाहर किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया। वहीं कोतवाली थानांतर्गत बरबसपुर गांव निवासी 40 वर्षीय शिव प्रसाद पिता गणेश चौधरी को भी किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। शिवप्रसाद और धनराज की हालत गम्भीर बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चक्कर आने से सड़क पर गिरे 58 वर्षीय व्यक्ति, पीछे कर रही कार का पहिया सीने पर चढ़ा, मौत

जैतहरी के मुख्य बाजार में हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर...