https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 14 जुलाई 2018

बिजुरी पुलिस ने १३ वाहनो से वसूले २०७५० रूपए, ओव्हर लोड वाहन किए जब्त



बिजुरी। थाना बिजुरी अंतर्गत 13 जुलाई को ओव्हर लोड माल परिवहन किए जाने वाले वाहन चालको तथा बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले चालको को खिलाफ अभियान चलाते हुए १६ वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें १३ वाहनो पर चालानी कार्यवाही करते हुए २० हजार ७५० रूपए समन शुल्क वसूला गया, वहीं तीन वाहनो को निर्धारित क्षमता से दोगुना माल परिवहन किए जाने पर उनके विरूद्ध धारा ११३/१९४ (१) एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनो को जब्त किया गया। वहीं इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक अरूण पांडेय सहित सहायक उप निरीक्षक आर.एन. चौबे, प्रधान आरक्षक रविकरण दुबे, आरक्षक गुपाल ङ्क्षसह, सुनील मिश्रा, चालक अनिल ङ्क्षसह की भूमिका सराहनीय रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...