https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

ट्रेन में कटने से युवक ही मौत

अनूपपुर रेल्वे स्टेशन कोतमा के प्लेटफार्म क्रमांक 3 में ट्रेन से कटने पर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी  के अनुसार 6 जुलाई को युवक अशोक पिता लक्ष्मण साहू निवासी लाईन दफाई भालूमाडा का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौप दिया गया। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक भाटापारा से भालूमाडा दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से आ रहा था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चक्कर आने से सड़क पर गिरे 58 वर्षीय व्यक्ति, पीछे कर रही कार का पहिया सीने पर चढ़ा, मौत

जैतहरी के मुख्य बाजार में हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर...