https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 2 अगस्त 2023

रीवा-चिरिमिरी, बिलासपुर-रीवा, अम्बिकापुर-जबलपुर ट्रेन 25 अगस्त रहेंगी रद्द

 


अनूपपुर। रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंग,प्लेटफार्म लाइन, पिट लाइन कनेक्टिविटी का कार्य के कारण 03 से 25 अगस्त तक 3 जोड़ियां गाडिया अलग- अलग तिथियों में परिचालन पूर्णत: बंद रहेंगा। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल जनसंपर्क अधिकारी अम्बिकेश साहू ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंगप्लेटफार्म लाइन, पिट लाइन कनेक्टिविटी का कार्य के कारण चालू हो रहा हैं जिससे अनूपपुर से रीवा की ओर जाने वाली गाडियों को 23 दिनों तक परिचालन पूणत: रद्द किया गया हैं। जिसमे 04 से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 05 से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस, 02 से 24 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस,03 से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस,12 से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 13 से 27 अगस्त तक पूणत: रद्द रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...