https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 12 अगस्त 2023

निरीक्षक विहीन तीन थानों को मिले थाना प्रभारी


सुन्द्रेश मरावी कोतमा, रामकुमार भालूमाड़ा एवं अरविंद जैन बने रामनगर थाना प्रभारी

अनूपपुर। जिले के कई थाना बिना थाना प्रभारियों के संचालित हो रहें थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने 12 अगस्त को जिले के तीन थानों में थाना प्रभारियों को नियुक्त कर दी हैं। निरीक्षक सुन्द्रेश कुमार मरावी को थाना प्रभारी कोतमा, निरीक्षक रामकुमार धारिया को थाना प्रभारी भालूमाड़ा एवं निरीक्षक अरविंद जैन को रामनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मुख्यालय म.प्र. भोपाल से स्थानांतरण होकर आये पुलिस अधिकारियों के रक्षित केन्द्र अनूपपुर में आमद देने के बाद तीन निरीक्षको को अपने-अपने वर्तमान पदस्थाना में अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उक्त थानों में भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...