https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 9 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के पूर्व युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता गिरफ्तार

अनूपपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन पर युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर अनूपपुर दूर ले गई। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रफी अहमद के नेतृत्‍व में युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि युवक कांग्रेस द्वारा प्रदेश में आदिवासियों महिलाओं के साथ होते मानवीय व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री का विरोध लगातार कर रहें है। ज्ञात हो कि युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने पुर्व में तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जाने की बात कहीं थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 9 अगस्त को आगमन के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध करने के उद्देशय से युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता इंदिरा तिराहे की ओर बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद सहित उनके साथी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह मुर्दाबाद, शिवराज हमसे डरता हैं पुलिस को आगे करता है, शिवराज सिंह होश में आओ के नारे लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...