https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 28 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ के भूकंप का असर अनूपपुर, सिंगरौली में महसूस

अनूपपुर। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनूपपुर और सिंगरौली जिले में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए। इसका असर छग में रहा जहां लोग घरों से बाहर निकल आए।

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में 3.9 तीव्रता के भूकंप का कंपन महसूस किया गया। इसका असर मध्यप्रदेश के दो जिलों अनूपपुर और सिंगरौली के सीमावर्ती ग्रामों में हल्‍का महसूस किया गया। इससे जनजीवन में कोई असर नहीं रहा। जानकारी अनुसार भूकंप का हाइपोसेंटर 11 किलोमीटर गहराई पर था।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...