https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 9 ग्रापं सचिवों को शोकॉज नोटिस 23 ग्रारोस व 6 उपयंत्री को 7 दिवस का अवैतनिक व सेवा समाप्ति का नोटिस

लापरवाही बरतने पर 3 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
अनूपपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया की उपस्थिति में शनिवार को पुष्पराजगढ़ जनपद में आयोजित ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर 23 ग्राम रोजगार सहायक तथा 6 उपयंत्री को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया है कि पुष्पराजगढ़ जनपद में आयोजित ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने 23 ग्राम रोजगार सहायक तथा 6 उपयंत्री को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसमें 9 ग्राम पंचायत के सचिव 23 ग्राम रोजगार सहायक तथा 6 उपयंत्री को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए 7-7 दिवस के वेतन की कटौती के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यों में लापरवाही परिलक्षित होने पर ग्राम पंचायत करपा, हर्राटोला, बरसोंत तथा लेढरा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...