https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

बिजुरी नगर में घुसे दो चीतलो पर कुत्तों ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत

अनूपपुर। वन परीक्षेत्र बिजुरी के बिजुरी नगर में नर एवं मादा चीतल पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। वन विभाग गंभीर रूप से घायल दोनों चीतल को पशु चिकित्सक से उपचार कराया इस दौरान दोनों क्षेत्रों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह बिजुरी नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास तालाब में पड़ोस के कपिलधारा के जंगल से विचरण करते हुए आए तीन एवं चार वर्ष के नर एवं मादा चीतल पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसकी जानकारी बुधवार की सुबह मोहल्ला वासियों ने वन विभाग बिजुरी को दी। सूचना पर वन विभाग अमला मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल नर एवं मादा दो चीतल को अपने कब्जे में ले पशु चिकित्सक से उपचार कराया। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों चीतलों के शवों का परीक्षण कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर वन परीक्षेत्र अधिकारी बिजुरी अंतिम संस्कार कर कार्यवाही की। बताया जाता है कि कपिलधारा के जंगल में चीतलो का समूह रहता है जो विचरण करते हुए बुधवार की सुबह बिजुरी नगर के समय पहुंच गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...