शनिवार, 17 दिसंबर 2022
न्यायालय ने पूर्व जिला अभियोजन अधिकारी के विरूद्ध एससी-एसटी पर अपराध पंजीबद्ध करने दिये निर्देश
अनूपपुर। विशेष न्यायालय में विचाराधीन बैजनाथ प्रजापति बनाम रामनरेश गिरि परिवाद प्रकरण में विशेष न्यायाधीश की न्यायालय ने शुक्रवार को रामनरेश गिरि द्वारा किया गया कृत्य प्रथम दृष्टया सही पाते हुए अपराध धारा 294, 353 भादवि एवं 3(1)द एवं 3(1)ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपित रामनरेश गिरि को न्यायालय में उपस्थिति हेतु नोटिस जारी किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में पदस्थ जिला अभियेाजन अधिकारी रामनरेश गिरि लोक सेवक थे। जिसकी सूचना इनके विभाग प्रमुख संचालक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल को भेजने का निर्देश दिया है।
मामला यह हैं
बैजनाथ प्रजापति नगर निरिक्षक चचाई ने न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने हेतु उपस्थित हुए जहां जिला अभियेाजन अधिकारी रामनरेश गिरि द्वारा उसके चालान को फेकते हुए अभद्र व्यवहार करते हुए जातिगत रूप से अपमानित करते हुए गाली-गलौच किया। जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। इस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध न किए जाने पर परिवादी बैजनाथ प्रजापति द्वारा न्यायालय में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिस पर परिवादी साक्षियो के कथन एवं पुलिस प्रतिवेदन प्राप्ति के पश्चात् न्यायालय ने अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिये तब मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में परिवादी बैजनाथ प्रजापति की ओर से अधिवक्ताक संजय शुक्ला एवं राजेश शर्मा ने पैरवी की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें