रविवार, 4 दिसंबर 2022
मुख्य नपाधिकारी ज्योति सिंह को कर्मचारियों के ट्रांसफर पर जारी हुआ नोटिस
अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त ने 16 नवबंर के नोटिस जारी कर मुख्य नपा अधिकारी को अनियमित प्रशासकीय कार्यवाही पर सचेत रहने के साथ ही ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा ना करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञात हो कि ज्योति सिंह का स्थानांतरण उमरिया जिले में हो गया है।
यह है मामला
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह के द्वारा नगर पालिका में पदस्थ कई कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के साथ ही उनके पदभार में परिवर्तन किया गया था। जिस पर नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा इस पर ज्योति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया था। जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
विभाग ने दी हिदायत
मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी नोटिस का जवाब प्रस्तुत न करने पर विभाग द्वारा जिला स्तर पर नगर पालिका तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण किए जाने का दोषी पाए जाने के साथ ही भविष्य के लिए ऐसा ना करने के लिए सचेत करने के साथ ही कर्तव्य का निर्वहन नियमों के भीतर करने एवं इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव द्वारा दी गई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें