https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर सीएमओ जैतहरी को शोकॉज नोटिस जारी

अनूपपुर। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर से कलेक्टर सोनिया मीना ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैतहरी भूपेन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अंदर शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराते हुए लिखित में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैतहरी भूपेन्द्र सिंह सीएम हेल्पलाईन पोर्टल अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर से कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरूवार को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (एक) एवं (दो) का उल्लंघन होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 03 दिवस के अंदर शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करा लिखित में जवाब प्रस्तुत करन की बात कहीं हैं, साथ ही कहा हैं कि जवाब संतोषजनक नही होने पर सिविल सेवा नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही (एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोकने हेतु) के लिए शहडोल संभागायुक्त को प्रस्तावित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...