https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 11 जुलाई 2018

तीन ट्रैक्टर खनिज विभाग ने किए जब्त

अवैध उत्खनन छोड अवैध परिवहन तक सीमित कार्यवाही

अनूपपुर जिले में लगातार हो रहे खनिज पदार्थो के दोहन व उसके परिवहन की लगातार शिकायत के बाद खनिज विभाग लगातार उदासीन बना बैठा है। जहां बढ़ती शिकायतो को देखते हुए खनिज विभाग माफियाओं को अभयदान देते हुए अवैध परिवहन में लगे वाहनो पर कार्यवाही कर अपना कागजी कोरम पूरा कर अपने उत्तरदायित्वो से निजात पा लेते है। वहीं खनिज अधिकारी सहित खनिज निरीक्षण के लगातार उदासीनता के कारण वे अवैध उत्खनन की कार्यवाही छोड सिर्फ अवैध परिवहन की कार्यवाही कर अपने कार्यो से निजात पा लेते है। एक ओर जहां पूरे जिले में अवैध खनिज का दोहन किया जा रहा है, वहीं खनिज विभाग द्वारा दिखावे के लिए 10 जुलाई को रेत के अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर को जप्त कर कार्यवाही की गई। जिसमें ग्राम डूमर कछार में वाहन क्रमांक सीजी 16 सीई 5451 एवं ग्राम पोडी में बिना नंबर के दो ट्रैक्टर को जब्त कर अवैध परिवहन की कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...