https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 7 जुलाई 2018

विद्युत सहलाकार समिति की बैठक संपन्न

अनूपपुर। शासन द्वारा समस्त नागरिको को विद्युत सुविधा उपलब्ध करानें एवं किसानों तथा असंगठित श्रमिकों को उचित दाम पर विद्युत सेवाएं उपलब्ध करानें हेतु कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु ७ जुलाई कों कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत सलाहकार की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्युत प्रदाय की स्थिति, संबल योजना की प्रगति, सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, आईपीडीएस योजना, की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक रामलाल रौतेल, नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर, एडीएम डॉ. आर.पी. तिवारी, अधीक्षण अभियंता म.प्र.पूक्षेविविकलि.शहडोल के.के. अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता म. प्र. पू क्षे वि वि क लि. शहडोल आर.सी.सोनी,कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि. क. लि.अनूपपुर प्रमोद गेडाम, सहायक अभियंता दिनेश तिवारी सहित सदस्य अजित अग्रवाल उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर सेवानिवृत्त शिक्षिका से 23.70 लाख की साइबर ठगी

दिल्ली एयरपोर्ट, कस्टम और पुलिस अधिकारी बनकर ऐंठी रकम, सिर्फ 80 हजार रुपये फ्रीज, बाकी राशि दर्जनों खातों में ट्रांसफर अनूपपुर। मध्य प्रदेश ...