https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

वाहन की ठोकर में बाइक सवार घायल

अनूपपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बसखल गांव तिराहा के पास वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को ठोकर मारकर घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 13 जुलाई को थान गांव निवासी नानबाई पति गोपाल केवट पिता शिवकरण केवट दोनों कोतमा से थानगांव की ओर अपनी बाइक सीजी 16 डी 2473 से जा रहे थे, तभी कोतमा की तरफ  से मनेन्द्रगढ की ओर जा रही वाहन एमपी 20 जीए 6708 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार में बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। तत्काल ही ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए कोतमा अस्पताल भेजवाया। जबकि गंभीर हालत को देखते हुए दोनों वृद्धों को जिला अस्पताल अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। लोगो ने बताया वाहन चालक शराब के नशे की हालत में था। पुलिस ने वाहन चालक प्रीतम बैरागी निवासी जबलपुर को पकड थाना में बैठाया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...